

बिलासपुर । बिलासपुर जिला यादव समाज की आवश्यक बैठक कल यादव भवन इमलीपारा बिलासपुर से सम्पन्न हुई। जिसमें यादव समाज की युवा प्रतिभाओं को शिक्षा, खेल, और उद्यमशीलता में आगे बढ़ाने के लिए समाज की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह और परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा ।
वही भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए हर घर से कम से कम एक सदस्य बनाने का लक्ष्य के साथ महिला वर्ग को और मजबूत करने तथा हर वर्ष की भांति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, गोवर्धन पूजा उत्सव मनाने सहित नशा मुक्त यादव समाज और एक यादव एक समाज पर जोर रहेगा। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि यादव भवन के मरम्मत कार्य एवं रख रखाव हेतु समिति कार्य योजना बना कर इस ओर काम करे। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि अपने बड़े बुजुर्गों की याद में अपने अपने क्षेत्र में हर व्यक्ति जुलाई माह में एक पेड़ जरूर लगाए।
ज्ञात हो कि विगत 40 साल से समाजहित में लगातार सक्रिय बिलासपुर जिला यादव समाज के इस वार्षिक बैठक में यह निर्णय हुआ कि हर माह समिति की बैठक विधान सभावार हो।
बिलासपुर जिला यादव समाज की हुई वार्षिक बैठक में सर्वश्री रामशरण यादव, डा सोमनाथ यादव,भुनेश्वर यादव, शिवशंकर यादव, अनिल यादव, बहोरन यादव, जितेंद्र यादव, लतेल राम यादव, उदय राम यादव, नत्थू यादव, लाला यादव, रामकिशुन यादव, रामकुमार यादव, दिलीप यादव,सतीश यादव, कृष्ण कुमार यादव,हेमंत यादव, शंकर यादव, नीरज यादव, लक्ष्मी यादव, राकेश यादव, नन्दू यादव, मनीष यादव , बाला यादव, सुरेश यादव, प्रमोद यादव, ताराशंकर यादव, चमन यादव, शरद यादव, विजय यादव, मनजीत यादव, शिव यादव, राहुल यादव, दीपक यादव, कन्हैया यादव, बसंत यादव, प्रकाश यादव, सुमंत यादव, सुजीत यादव, डा सुनील यादव, जितेंद्र यादव, संतोष यादव, भोला यादव, बोधराम यादव, जगन्नाथ यादव, संतोष यादव, रमेश यादव, खेमनाथ यादव, कृष्णा यादव, छेदी यादव, छवुरा यादव, गोपाल यादव, खेदुराम यादव, रामकुमार यादव, विकास यादव, कमल यादव, तेजनाथ यादव, भईया राम यादव, संजय यादव, आकाश यादव, श्रेयश यादव, मनोज यादव, भगवत यादव, राजकुमार यादव, नरेश यादव, उमेद यादव, महेंद्र यादव, बलदाऊ यादव, रामावतार यादव, संदीप यादव, शिव यादव, चंद्रशेखर यादव, प्रहलाद यादव, प्रदीप यादव,मुकेश यादव,विनोद यादव, हरीश यादव आदि समाज प्रमुख उपस्थिति रहे।
