

बिलासपुर। कोई भी कार्य बिना मेहनत और लगन के संभव नहीं है, आप जो भी अच्छे कार्यकरण जायेंगे तो पहले आपको गाली ही मिलेगा जब आप कामयाब हो जाएंगे तो फिर ताली मिलेगी उक्त उदगार आज बिलासपुर प्रेस क्लब में बिलासा कला मंच बिलासपुर द्वारा आयोजित परिचर्चा में प्रख्यात समाजसेविका पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती फूलबासन यादव ने व्यक्त की।
इस अवसर पर बिलासा कला मंच बिलासपुर के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव, महेश श्रीवास, डा सुधाकर बिबे, डा जी डी पटेल, डा सोमनाथ मुखर्जी, भुनेश्वर यादव, के के पाठक, सतीश यादव, अश्वनी पांडेय, राकेश यादव, अनिल यादव, एम डी मानिकपुरी, राजेंद्र मौर्य, दिनेश्वर राव जाधव,सुधीर दत्ता, अनूप श्रीवास, जी आर चौहान, सुजीत यादव ,ओमशंकर लिबर्टी, गोपाल यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थिति रहे। परिचर्चा का संचालन डा सोमनाथ यादव ने तथा आभार व्यक्त महेश श्रीवास ने किया।
