
बिलासपुर, 29 जून। भारतीय जनता पार्टी के आरटीआई प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर शहर की नई जिला कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुसार की गई।
भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय कोपुलवार एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला संयोजक प्रबीर सेन गुप्ता ने आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी में प्रबीर सेन गुप्ता को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं जयशंकर रजक एवं शान दुबे को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैलाश गुप्ता को जिला कार्यालय प्रभारी, रविंद्र मिश्रा को जिला कार्यालय सह-प्रभारी, विवेक डे को जिला मीडिया प्रभारी, अभिषेक अग्रवाल को जिला मीडिया सह-प्रभारी, सुधीर लालपुरे को जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा अजीत गढ़वाल को जिला सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा बिलासपुर, बिल्हा और तखतपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों से कुल 17 कार्यसमिति सदस्यों को भी नई टीम में स्थान दिया गया है। इनमें संजीव पाण्डेय, सुनील अग्रवाल, राकेश नहर, विरेंद्र शाह, अनिमेष तिवारी, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव, दिनेश दिवाकर, नेहा भारती, राजेश सिंह, राहुल खरे, राकेश तिवारी, सतीश कश्यप, जितेन्द्र सूर्यवंशी, गुलशन पुरी गोस्वामी, बलराम रजक, ऋतिक कौशिक एवं मनोज साहू शामिल हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की विचारधारा को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। नई कार्यकारिणी से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
