

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी रेलवे मंडल द्वारा रविवार को पूर्व महापौर किशोर राय के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के मंडल प्रभारी अमरजीत दुआ विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपयोगिता और उसके महत्व की जानकारी दी। इसके बाद अंकित गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर किशोर राय ने पार्टी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रेलवे मंडल प्रभारी पंकज तिवारी, गणेश रजक, मंडल महामंत्री नीरजा सिन्हा, धीरेंद्र केशरवानी, हरि गुरुंग, सचिन राव, कीर्ति झा, आशा निर्मलकर, दुर्गा अवस्थी, मंजू श्रीवास, आरती श्रीवास, हरेंद्र तिवारी, परेश श्रीवास्तव, राजेश रजक, केदार खत्री, नरेश लालपूरे, मनीष अग्रवाल तथा रमेश नाहर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
