

निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन बिलासपुर शाखा द्वारा सरकण्डा इंदिरा विहार स्थित प्रियदर्शिनी कला मंदिर में कविगुरु रविन्द्र नाथ ठाकुर की नृत्य नाटिका शाप मोचन, लघु नाटक, संगीत एवं कविता पाठ के माध्यम से वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर की गई। जिसमें मुख्य अतिथि नगर निगम बिलासपुर के महापौर माननीय श्रीमती पूजा विधानी जी, विशिष्ट अतिथि डॉ हेमन्त चटर्जी, विभिन्न संस्थाओं से पधारे अतिथि श्री मानवेन्द्र नाथ चटर्जी, बी सी गोलदार, असित बरन दास, सौभिक दासगुप्ता, देवाशीष नंदी, कमल घोष, डा सुदीप्त दत्त, रिंकू गांगुली, अनिता गोलदार, डा अशोक बनर्जी, चन्दन गांगुली सहित शाखा के अध्यक्ष अजय गांगुली, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाशिस बसाक, उपाध्यक्ष अचिन्त्य कुमार बोस एवं तुहिन चटर्जी उपस्थित रहे। अध्यक्ष के सम्बोधन के पश्चात सम्मेलनी संगीत मोदेर गरोब मोदेर आशा की प्रस्तुति हुई। तत्पश्चात सलिल चौधरी एवं भूपेन हजारिका को समर्पित कोरस संगीत "पागोल हावा" एवं "मानुष मानुषेर जन्य" की प्रस्तुति हुई। शिशु शिल्पी अर्निमा पाल , आयूषि पालित एवं आयूष परामानिक द्वारा ग्रूप डान्स "आमरा सबाई राजा" की प्रस्तुति दी गई। एकल संगीत की प्रस्तुतियां अर्पण बैरागी, रितिका सी एवं अचिन्त्य कुमार बोस द्वारा दी गई। कविगुरु रविन्द्र नाथ ठाकुर द्वारा रचित नृत्य नाटिका "शाप मोचन" का मंचन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक सचिव निहार रंजन मल्लिक के संगीत निर्देशन में गायन की प्रस्तुति निहार रंजन मल्लिक, सुक्ति विश्वास, रीता राय, प्रबाल मुखर्जी, सौरभ चक्रवर्ती, मौसमी चक्रवर्ती, श्रावणी दत्त, स्वागता चौधरी, अनिता गोलदार, रत्ना चटर्जी एवं डॉ सोमा लाहिड़ी मल्लिक द्वारा दी गई। भास्य पाठ डा सोमा एवं सौभिक दासगुप्ता का रहा। श्रीमती गोपा दासगुप्ता के नृत्य निर्देशन में श्रीमती गोपा, मेघा घोष, तनिमा राय, अरुनिमा, श्रुति साहा, अदिति, पूजा परामानिक, मौमिता पालित, सांतोना दासगुप्ता, अनुष्का डे, अतनु घोष एवं दिलिप विश्वास द्वारा भूमिका निभाई गई। खोल संगत दिलिप विश्वास द्वारा, तबला संगत आदित्य मल्लिक द्वारा एवं की बोर्ड पर संगत डा सुदीप्त दत्त द्वारा किया गया। कविता पाठ दीपिका विश्वास एवं रुपा राहा द्वारा किया गया। समूह संगीत में देवाशीष सरकार, तपती मोइत्रा, रुपा राहा,अचिन्त्य कुमार बोस, सपन राय, रितिका सी, संहिता बाग सहित शाप मोचन में कंठ संगीत में भाग लेने वाले सभी गायक कलाकारों द्वारा भाग लिया गया है। असित बरन दास की रचना एवं निर्देशन में नाटक "भालो बासार जय" का मंचन किया गया। जिसमें अभिनय असित, देवाशीष सरकार, वीथिका मंडल, उमा दास, अरूप बैरागी, मौमिता चक्रवर्ती, एवं पार्थो बसु द्वारा किया गया। समस्त अनुष्ठान का संचालन डॉ सोमा द्वारा किया गया। अच्छे कार्य प्रदर्शन के कारण संस्था के दो सदस्य प्रबाल मुखर्जी एवं सपन राय को निखिल भारत सम्मान 2026 प्रदान किया गया है। श्री चन्दन गांगुली द्वारा शाप मोचन के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन बिलासपुर शाखा को पुरस्कृत किया गया है। साथ ही शिशु शिल्पियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किए हैं।

