

बिलासपुर। अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय समाज बिलासपुर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को महाराणा प्रताप भवन, इमलीपारा में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं समाज के सदस्यों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जे.के. सिंह ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला तथा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के संरक्षक एस.पी. सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, प्रियंक सिंह परिहार तथा समाज के अध्यक्ष एच.पी.एस. चौहान ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और गौरवशाली इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी देशभक्ति, स्वाभिमान और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर डॉ. बृजेश सिंह ने महाराणा प्रताप पर रचित अपनी कविता का प्रभावशाली काव्य पाठ भी किया। वहीं समाज के बच्चों ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर आधारित भाषण एवं कविता पाठ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी संजय सिंह राजपूत, जे.एन. सिंह, अरुण सिंह, संजय सिंह, रविन्द्र सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय बघेल, किट्टी सिंह, सुरेश सिंह, बृजराज सिंह, मुन्ना सिंह तथा प्रेम सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समाज की महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी भी कार्यक्रम की विशेषता रही।
कार्यक्रम का संचालन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. सिंह ने किया, जबकि अर्जुन सिंह ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
