सूने मकान पर चोरों का धावा , कीमती सामान नहीं मिलने से नाराज चोरों ने जमकर की तोड़फोड़

शशि मिश्रा

बिलासपुर। सूने मकान में कीमती सामान नहीं मिलने पर चोरों ने जमकर तोड़फोड़ की है। वहीं इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़ा, बर्तन, बैंक पासबुक चोरी कर भाग गए। तोरवा पुलिस के अनुसार, हेमूनगर गणपति चौक नारायणी टावर निवासी शिक्षिका सीमा देवी पति स्व. जगदीश प्रसाद साहू एक साल पहले मकान के दरवाजे में ताला लगाकर बच्चों को पढ़ाने के लिए रायपुर चली गई हैं। रायपुर माना में रहकर बीच बीच में आकर अपने घर को देखती थीं। 26 मार्च को वे अपने घर देखने के लिए दोपहर 1.30 बजे आई तो दरवाजे का कुंदा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखा कपड़ा, बर्तन, बैंक पासबुक, इलेक्ट्रानिक सामान की चोरी हो गई थी। घर में चोरों को कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर इलेक्ट्रानिक वायरिंग, पंखा, कूलर आदि अन्य सामान को तोड़फोड़ कर नुकसान कर दिया गया था। पुलिस ने श्रीमती साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 324, 4, 331, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!