बिलासपुर में बढ़ती चाकू बाजी की घटनाओं ने फिर से किया पुलिस को परेशान,  शराब पीने के लिए पैसे ना देने पर चाकू अड़ा कर धमकाया

शशि मिश्रा

बिलासपुर। सरकण्डा पुलिस के अनुसार मोपका आर्दश नगर निवासी संदीप खरे पिता दुजराम खरे 8 जून को राजकिशोरनगर दारूभठ्ठी शराब पीने गया था। इसी दौरान मोनू गंधर्व, मनीष पटेल उसके पास आए और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे। मना करने पर उसके सीने पर चाकू अड़ा दिया। रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसके बाद नितिश स्वर्णकार के साथ जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने संदीप खरे की रिपोर्ट पर दोनों युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 119, 1, 296, 3, 5, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!