सरकारी नौकरी की आस में  ठगा गया एक और बेरोजगार, नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीण से 4.50 लाख की ठगी

शशि मिश्रा

बिलासपुर। मंत्रालय में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीण से 4.50 लाख रुपए की ठगी कर लिया गया है। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है। कोटा पुलिस के अनुसार, मुंगेली लालपुर चंदली निवासी मुकेश मानिकपुरी ने रिपोर्ट लिखाई। मूलतः मुंगेली पथरिया बदरा हालमुकाम तिफरा निवासी रामनारायण राजपूत ने उन्हें मंत्रालय में चपरासी की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। 13 दिसंबर 2022 को ग्राम करगीखुर्द में उन्होंने अपनी बहन सरिता मानिकपुरी की उपस्थिति में मुकेश मानिकपुरी को नौकरी लगाने के लिए 4.50 लाख रुपए दिए। उक्त रकम उन्होंने पिता की मृत्यु के बाद मिली सहायता राशि व परिजनों से उधार लेकर दिया था। साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद वह न तो नौकरी लगवा रहा है और न ही पैसा वापस कर रहा है। टालमटोल करने के बाद पैसा लौटाने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर रामनारायण राजपूत के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!