
शशि मिश्रा
बिलासपुर। रिटायर्ड रेलवेकर्मी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर जेवर व नकद रकम चोरी कर ली। पुलिस चोरों के पतासाजी में जुट गई है।
तोरवा पुलिस के अनुसार, हेमूनगर निवासी रिटायर्ड रेलवेकर्मी प्रशांत फुलझेले 23 मई को गर्मी की छुट्टी मनाने परिवार सहित हिमांचल प्रदेश घूमने चले गए थे। घर में उनके माता पिता थे। अचानक गिर जाने से उनकी मां का हाथ फैक्चर हो गया। जिससे 27 मई को उनका छोटा भाई नागपुर से आकर घर के दरवाजे में ताला लगाकर माता पिता को अपने साथ नागपुर ले गया। 6 जून को फुलझेले घूमकर घर लौटे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखे तो सामान अस्त व्यस्त था। घर से चांदी के जेवर व नकद रकम चोरी हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने घर का मुआयना कर चोरों की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
चार दिन में दूसरी चोरी
कासिमपारा निवासी रिटायर्ड रेलवेकर्मी सतीश कुमार तिग्गा 60 साल विगत 28 मई को घर के दरवाजे में ताला लगाकर सिक्किम घूमने चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान में धावा बोलकर कीमती सोने के जेवर, मोबाइल, टेबलेट चोरी कर लिया। 5 जून को वे घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई थी।
