ऑपरेशन बाज के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जुआरी गिरफ्तार


मुंगेली। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम परसाकापा में जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 हजार 500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त बोरा फट्टी जब्त की गई है।
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एवं उप पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन में थाना लालपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम परसाकापा के खेत में कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया।


पकड़े गए आरोपियों में डुबनदास जांगड़े, लक्ष्मीनारायण टंडन, राजकुमार डहरिया, दुर्गेश सोनवानी, विक्की कुमार डिंडोर, रामजी डहरिया, रामगोपाल बर्मन, ईश्वर कोशले, प्रमोद कुमार घृतलहरे एवं संजय कोशले शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लालपुर में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, थाना लालपुर प्रभारी उप निरीक्षक सुन्दरलाल गोरले तथा साइबर सेल एवं थाना लालपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!