
शशि मिश्रा
बिलासपुर
रेलवे ने व्यापार विहार से लेकर रेलवे स्टेशन और अन्य एरिया में 400 से हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने के लिए वन विभाग के पास 44 लाख रुपए की राशि जमा कर दी है। यह पेड़ सड़क चौड़ीकरण की भेंट चढ़ाए जाएंगे। इन पेड़ों को काटने के बाद अब तक कोई भी नया पौधरोपण कराने का कोई भी निर्णय रेलवे की ओर से नहीं लिया गया है।
जोन और छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतर्गत बिलासपुर के साथ रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। बिलासपुर जोनल रेलवे स्टेशन में 392 करोड़ रुपए की लागत से रिडेवलपमेंट का कार्य इसलिए किया जा रहा है। रिडेवलपमेंट के
कार्य में गेट नम्बर चार और तीन में तोड़फोड़ सहित सामने गड्डा करने का काम किया गया है। चारों ओर शेड लगने के कारण प्रतिदिन यात्री परेशान हो रहे हैं। इसी कार्य में एक काम सड़क चौड़ीकरण का भी है, जिसके लिए 300 से अधिक पेड़ों पर
कुल्हाड़ी चलाने से पहले वन विभाग को 44 लाख रुपए की राशि जमा कर दी गई है। इसके उपरांत अब रेलवे के अफसरों ने अस्थायी बनाई गई पार्किंग में लगे करीब 100 से अधिक हरे-भरे पेड़ों पर भी मार्किंग कर दी है, जिसमें कभी भी कुल्हाड़ी चल सकती है।
