
शशि मिश्रा

बिलासपुर। जोन क्रमांक 2 तिफरा – सिरगिट्टी क्षेत्र में कचरा संकलन टीपर चलाने वालों हड़ताल कर दिया है। इससे 8 से अधिक वार्डों में सोमवार को सफाई नहीं हुई। इनका कहना है कि पिछले चार महीने से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। हालांकि जोन कमिश्नर भूपेन्द्र उपाध्याय ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि 2 महीने का पेमेंट बकाया है। इन पीड़ति कर्मचारियों कहना है कि पहले वे ठेकेदार अमित चतुर्वेदी के अधीन टिपर में डोर टू डोर कचरा संकलन का काम करते थे। ठेकेदार का टेंडर खत्म हो गया है तीन माह हो गए पगार नही मिलने के कारण उन्हें घर चलाने में दिक्कत हो रही है। छोटे- छोटे बच्चे है, राशन पानी की बहुत दिक्कत है। कई बार ठेकेदार और जोन कमिश्नर को अवगत कराया गया। जब किसी ने ध्यान नही दिया तो टिपर खड़ा कर कचरा संकलन का काम बंद कर दिया। इन पीड़ति कर्मचारियों ने स्वयत्त्साशी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्दकुमार कुशवाहा और सुरेश तिवारी के नेतृत्व में जोन कमिश्नर श्री उपाध्याय को ज्ञापन सौंप रुका हुआ पगार दिलाने मांग की। जोन कमिश्नर ने एमआईसी से मंजूरी करा एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने आश्वासन दिया है। ध्यान रहे कि नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने सभी निकायों को फरमान जारी कर नियमित स्टाफ को हर माह की 5 तारीख और टास्क, दैनिक व ठेका कर्मियों को 7 तारीख तक वेतन-पारिश्रमिक का भुगतान कराने निर्देश दिया है बावजूद इसके इन कर्मचारियों को आज तक अपने हक के पारश्रमिक के लिए भटकना पड़ रहा है।

