


बिलासपुर जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है। चकरभाठा थाना पुलिस ने वर्मा मोहल्ला निवासी सत्यवती वर्मा (35) के कब्जे से 110 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
वहीं, कोटा थाना पुलिस ने ग्राम खैरझिटी में दबिश देकर मनोज सोनवानी (53) के कब्जे से 13.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत 2700 रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
