
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तालापारा क्षेत्र में आम लोगों को धारदार चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले एक आरोपी को रंगो हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को गश्त के दौरान सूचना मिली कि साई मंदिर के पीछे वाली गली तालापारा में एक युवक हाथ में बड़ा चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड की। पुलिस ने आरोपी लॉरेंस मसीह 33 वर्ष निवासी तालापारा को मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के पास से 31 सेंटीमीटर लंबा धारदार लोहे का चाकू जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
