सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं

भटगांव में 6.09 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शुभारंभ, जनसुविधाओं को मिलेगा विस्तार

संवाददाता/ सौरभ साहू,
दिनांक 05/06/2026,
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,

*सूरजपुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार की प्राथमिकताओं का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस जनसंवाद में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शासन की मंशा केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।।

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 6.09 करोड़ रूपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं कार्य प्रारंभ पूजन किया। इन कार्यों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा।मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए समावेशी विकास के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच सुविधाओं की दूरी कम करने तथा लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। जनसंवाद और विकास कार्यों के शुभारंभ के इस आयोजन ने शासन की जनहितैषी सोच और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को एक बार फिर रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!