कारोबारी से 1.60 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाश फरार

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास गुरुवार शाम बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी से 1.60 लाख रुपये लूट लिए। वारदात उस समय हुई जब कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता घी खरीदने के लिए देवभोग जा रहे थे।

अभिषेक अपने साथ भुगतान के लिए 1.60 लाख रुपये नकद लेकर बाइक से निकले थे। रास्ते में बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट की और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

सूचना पर कोनी पुलिस और एसीसीयू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!