श्री राधा गोपाल मनोहर लाल जू का 162वां प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बिलासपुर। श्री राधा गोपाल सत्संग द्वारा श्री राधा गोपाल मनोहर लाल जू का 162वां प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दौरान दिनभर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

प्रातःकाल भगवान श्री राधा गोपाल मनोहर लाल जू का राजोपचार विधि से दिव्य अभिषेक संपन्न हुआ। अभिषेक के पश्चात उपस्थित भक्तजनों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सायंकाल आयोजित भव्य भजन संध्या महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रही। इस अवसर पर परम श्रद्धेय श्री अभिनव गोपाल शरण जी महाराज ने अपने मधुर भजनों और प्रेरणादायी प्रवचनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। उनके आध्यात्मिक संदेशों ने श्रद्धालुओं को भक्ति एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

रात्रि में समस्त भक्तजनों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

महोत्सव में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से विधायक , महापौर , श्री दीपक सिंह, श्री राजू गुप्ता, श्रीमती निकिता अग्रवाल, श्री वैभव गुप्ता तथा ने कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि श्री राधा गोपाल मनोहर लाल जू की असीम कृपा से यह प्राकट्य महोत्सव अत्यंत सफल, भव्य एवं स्मरणीय रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिभाव, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!