युवक द्वारा ब्लैकमेल करने से परेशान होकर महिला ने कर दी उसकी हत्या, महिला के पति और देवर ने लाश को लगाया था ठिकाने

कवर्धा जिले के खेत में बन्द बोरी में मिली युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक का महिला के साथ अवैध संबंध था। मृतक ने महिला का अपने साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जिसके सहारे वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। घटना वाली रात भी उसने महिला पर सेक्स करने के लिए दबाव बनाया। इससे परेशान महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां सरिया मोड़ने वाले भारी पाना से उसके सिर पर हमला कर दिया । इससे युवक की मौत हो गई।

इसके बाद महिला, उसके पति और देवर ने मिलकर हत्या के सबूत मिटाने की कोशिश की। तीनों शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से सोंढा गांव के पास ले गए और फेंक दिया। इस हत्याकांड में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । यह मामला पांडा तराई थाना क्षेत्र का है।

कुछ दिनों पहले कवर्धा जिले के पांडा तराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव के खेत में तेज बदबू आने की शिकायत पर बोड़ला थाना पौड़ी चौकी पुलिस ने बोरी में युवक की लाश बरामद की थी। मृतक की पहचान बैहर सरी निवासी 23 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई । पता चला कि कोमल 28 मई को घर से निकला था लेकिन लौटा नहीं । अगले दिन उसके घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि कोमल की लगातार बातचीत मंदाकिनी वर्मा से हो रही थी। इसके आधार पर पुलिस मंदाकिनी तक पहुंची। मंदाकिनी ने बताया कि कोमल वर्मा उसके साथ कुछ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी दबाव में उसने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। 28 मई को भी कोमल ने उस पर दबाव बनाया तो महिला ने उसे मारने का इरादा बना लिया । फिर सेक्स करने का प्रलोभन देकर उसे अपने घर बुलाया, जहां सरिया मोड़ने के बड़े पाने से हमला कर उसकी जान ले ली।

मृतक

इसी दौरान महिला का पति रामस्नेही वर्मा भी जाग गया। उसे पूरी घटना की जानकारी हुई। आरोपियो ने शव को कुछ समय तक घर में ही छुपा कर रखा । अगले दिन 29 मई को राम स्नेही ने अपने भाई रुपेश वर्मा की मदद ली और दोनों ने शव को एक बोरी में भर दिया । इसके बाद ट्रैक्टर में शव को लेकर सोंढा गांव पहुंचे और वहां उसे फेंक कर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है , जिसमें बैहर सरी गांव में रहने वाले रामस्नेही वर्मा, उसकी पत्नी मंदाकिनी वर्मा और उसका देवर रुपेश वर्मा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!