

बिलासपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल, बिलासपुर द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों के अंतर्गत एकादशी के दिन गौ सेवा आश्रम में गौवंश के लिए सवामणी एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला सचिव श्रीमती सुधा मर्दा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गौवंश के लिए 51 किलो चोकर, 3300 रुपये नगद राशि तथा फल, सब्जियां, गुड़ सहित अन्य आवश्यक सामग्री गौशाला को समर्पित की गई। मंडल की जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजना भूतड़ा द्वारा प्रति माह गौ सेवा आश्रम में 51 किलो चोकर की नियमित सेवा भी प्रदान की जाती है।
गौ सेवा आश्रम घोंघा बाबा मंदिर के पीछे स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में संचालित है, जहां दुर्घटनाग्रस्त एवं विभिन्न रोगों से पीड़ित गौवंश का उपचार, देखभाल एवं संरक्षण किया जाता है। आश्रम में घायल और असहाय गौवंश को दवाइयों सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला मंडल बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती नीलम डागा, सचिव श्रीमती पूजा टावरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शीला मालपानी, श्रीमती सरोज खेमानी, श्रीमती किरण माहेश्वरी, श्रीमती पूनम तोषनीवाल, श्रीमती सरिता मुंद्रा, श्रीमती आरती मोहता, श्रीमती रिहिता, श्रीमती प्रभा, श्रीमती शशि, श्रीमती मोना सहित बड़ी संख्या में मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
मंडल की पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में सेवा, दान और गौ संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज में सेवा और संवेदना की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।
