छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया सराफा हब: रायपुर में 10 एकड़ में बनेगा भव्य ‘जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क’

धरम दास मानिकपुरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की बरसों पुरानी मांग और कड़े प्रयासों को आखिरकार एक बड़ी ऐतिहासिक सफलता मिल गई है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में 10 एकड़ भूमि पर भव्य “Gems & Jewellery Park” के निर्माण को मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने इसे सराफा समाज की एक ऐतिहासिक जीत बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया है।

यह कंपोजिट कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि एक आधुनिक कंपोजिट कमर्शियल कॉम्प्लेक्स होगा, जिसमें सराफा व्यापार से जुड़ी तमाम आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी:

ऑल-इन-वन हब
यहाँ सोने-चांदी की मैन्युफैक्चरिंग, थोक व्यापार, कटिंग-पॉलिशिंग और रिफाइनिंग की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।भव्य मल्टी-स्टोरी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस परिसर को एक भव्य मैरिज डेस्टिनेशन मॉल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ के हजारों स्थानीय कारीगरों को सीधे रोजगार मिलेगा और उनकी स्किल ट्रेनिंग (कौशल विकास) की व्यवस्था भी होगी।

एसोसिएशन का मुख्य केंद्र
इसी भव्य परिसर में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का मुख्य कार्यालय और एक विशाल सभागृह (Auditorium) भी प्रस्तावित है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनी ने आगे बताया कि इस ऐतिहासिक सौगात के लिए सराफा समाज आगामी जून माह में एक “महा सम्मेलन” का आयोजन करने जा रहा है। इस महा सम्मेलन में सराफा एसोसिएशन की ओर से राज्य सरकार और सभी प्रमुख मंत्रियों का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा , वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी , वाणिज्य उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन , सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अध्यक्ष CSIDC राजीव अग्रवाल का आभार जताया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!