

प्रेमिका का भरपूर दैहिक शोषण करने के बाद किसी और लड़की के साथ विवाह करने वाला आरोपी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुआ है । सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी में रहने वाली लड़की की जान पहचान 2022 में मुड़पार सीपत निवासी 22 वर्षीय साहिल टंडन से हुई थी। दोनों एक स्कूल में पढ़ाई करते थे । असल मे मुड़ पार सीपत के वाले साहिल की बहन की शादी लोखंडी में हुई थी, जिसके बाद साहिल अपने बहन के घर लोखंडी में रहकर पढ़ाई कर रहा था । यह लड़की भी उसी स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल आने-जाने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए और दोनों आपस में बातचीत करने लगे।
इस दौरान दोनों ने ही एक दूसरे से प्रेम का इजहार किया। इसी बीच 20 दिसंबर 2022 को साहिल टंडन ने अपनी प्रेमिका को अपनी बहन के घर मिलने बुलाया लेकिन उसे वक्त घर पर कोई नहीं था। एकांत का फायदा उठाकर साहिल ने उस दिन युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही उसने वादा किया है कि जल्द ही वह उस युवती के साथ विवाह कर लेगा। इसी भरोसे दोनों अक्सर शारीरिक संबंध बनाने लगे। युवक अक्सर कहता कि उसके परिवार के लोग लड़की के घर आकर विधि विधान के साथ रिश्ता तय करेंगे।
ऐसा तो नहीं हुआ लेकिन इसके बाद भी साहिल ने करीब 2 साल तक इसी युवती को अपनी पत्नी की तरह अपने साथ अपने घर पर रखा। इस दौरान दोनों के बीच लगातार शारीरिक संबंध बनते रहे। मगर उसने विधिवत विवाह नहीं किया। जब युवती ने जोर डाला तो साहिल कहने लगा कि तुमसे शादी नहीं करूंगा। इसी बीच साहिल टंडन गांव की ही एक दूसरी लड़की को लेकर भाग गया और उसके साथ शादी कर ली और दोनों पति-पत्नी बनकर साथ रह रहे हैं।
इसके बाद पूर्व प्रेमिका का दिमाग फिर गया और उसने थाने में अपने ही प्रेमी के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कर दी। सकरी पुलिस ने भी मामले की जांच के बाद 22 वर्षीय आरोपी साहिल टंडन को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा रही है क्योंकि जब उसने पहली बार अपनी प्रेमिका से संबंध बनाए थे तब वह नाबालिग थी। कुल मिलाकर साहिल टंडन के लिए दो नाव की सवारी आफत बन कर टूटी है और उसे इस कारण सलाखों के पीछे जाना पड़ा है।
