
बिलासपुर, 12 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ थांग-टा एसोसिएशन द्वारा थांग-टा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तथा नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट (NEI), बिलासपुर के सहयोग से आयोजित 6वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय थांग-टा चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 11 एवं 12 जुलाई 2026 को रेल संस्कृति निकेतन, बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में फुनाबा अमा एवं फुनाबा अनिशुबा स्पर्धाओं के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।
उद्घाटन समारोह
11 जुलाई 2026 को प्रतियोगिता का शुभारंभ यू. शिव शंकर राव (मंडल कार्मिक अधिकारी), रंजन कुमार (सहायक कार्मिक अधिकारी), सी. नवीन कुमार (सचिव, नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर) तथा हेमन सिंह परिहार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मरक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए।
समापन एवं सम्मान समारोह
12 जुलाई 2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में सहयोग फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती किरण सिंह, भाजपा युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री श्री सनी केशरी तथा तोरवा थाना प्रभारी श्री रजनीश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन समिति
अध्यक्ष: श्री सतीश कुमार टंडन, छत्तीसगढ़ थांग-टा एसोसिएशन
महासचिव एवं राज्य प्रतिनिधि: श्री घनश्याम सिंह, छत्तीसगढ़ थांग-टा एसोसिएशन
सचिव: श्री सी. नवीन कुमार, नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट (NEI), बिलासपुर
आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी थांग-टा खेल के विकास हेतु इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।
पदक विजेता खिलाड़ी
सब-जूनियर बालक
भार वर्ग
-25 किग्रा स्वर्ण पदक मोहिक सरकार काश्य पदक चार्लिक मोलामी रजत पदक आयांश सिन्हा
-29 किग्रा स्वर्ण पदक मयंक पाल काश्य पदक तरुण ध्रुव
-41 किग्रा यथार्थ निर्मलकर स्वर्ण पदक
-45 किग्रा अभिज्ञनाथ सिंह स्वर्ण पदक
+53 किग्रा स्वर्ण पदक आदित्य कंस्या पदक सशिश कुमार —
(-29 किग्रा): रजत पदक लिशु ध्रुव
जूनियर बालक
भार वर्ग
-44 किग्रा स्वर्ण पदक दिनेश ध्रुव करण कौशिक —
-48 किग्रा स्वर्ण पदक शुभम कश्य पदक मोहम्मद साजिद रजत पदक प्रिंस साहू
-52 किग्रा स्वर्ण पदक अभिनव पांडे पांडेय Rajat कांश्य पदक हरि ओम बैंकर
-56 किग्रा उन्मुक्त साहू स्वर्ण पदक
-60 किग्रा चंचल साहू स्वर्ण पदक आनव कुमार कश्य पदक शिवम कुमार रजत पदक
-65 किग्रा हरि ओम लोहार (मल्हार) स्वर्ण पदक
-70 किग्रा यश कुमार साहू स्वर्ण पदक
-29 किग्रा पुष्कर ध्रुवी स्वर्ण पदक दक्षम कॉन्स पदक
-33 किग्रा हर्ष कुमार सोनी स्वर्ण पदक विश्व प्रताप सिंह कंस्या पदक पुष्पक सिंह रजत पदक
-37 किग्रा रुद्र सहाय पांडेय स्वर्ण पदक अरमान साहू कस्य पदक श्रेयांश दास रजत पदक
सब-जूनियर बालिका
भार वर्ग
-20 किग्रा शाश्वती देवांगन स्वर्ण पदक अलंकृता सिंह कंस्या पदक
-29 किग्रा तिस्ता शर्मा स्वर्ण पदक भार्गवी सिंह कस्य पदक
-33 किग्रा शायरा सोनी स्वर्ण पदक सेजल सिंह कंस्या पदक
-37 किग्रा भावना दुरी स्वर्ण पदक डी. पोषिता कंस्या पदक
-41 किग्रा नैन्सी सानिके स्वर्ण पदक आस्था पांडेय कंस्या पदक
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह सिद्ध किया कि छत्तीसगढ़ में थांग-टा खेल निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। आयोजन की सफलता में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों, अभिभावकों एवं नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट (NEI) के सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
