भीषण गर्मी में माहेश्वरी महिला मंडल ने किया फल व शरबत वितरण

बिलासपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में फल एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर बिलासपुर महिला मंडल की सदस्यों ने राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ओआरएस घोल, छाछ, गुलाब शरबत और आम पना का वितरण किया।

कार्यक्रम के तहत राहगीरों को ओआरएस का घोल, 4 लीटर छाछ, 20 लीटर गुलाब शरबत तथा 15 लीटर आम पना वितरित किया गया। इसके अलावा बालिका संप्रेक्षण संस्था इंदिरा विहार, मितवा महिला एवं बाल विकास इमलीभाटा के सामुदायिक भवन तथा कल्याण कुंज वृद्धा आश्रम सहित विभिन्न संस्थाओं में 110 किलो आम और ओआरएस के पैकेट भी बांटे गए।

इस सेवा कार्य में मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीलम डागा, सचिव श्रीमती पूजा टावरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शीला मालपानी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विनीता माहेश्वरी, बिलासपुर जिला सचिव श्रीमती सुधा मारदा सहित श्रीमती सरोज खेमानी, श्रीमती पूनम तोषनीवाल, श्रीमती दीपाली सदानी, श्रीमती रेखा महेश्वरी, श्रीमती रिमझिम सोमानी और श्रीमती सरिता मुंधरा उपस्थित रहीं।

महिला मंडल की सभी सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग राशि प्रदान कर सामाजिक सेवा में सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!