मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। के थाना तोरवा क्षेत्र में मोटरसाइकिल हटाने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 270/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तथा शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का चूड़ा भी जप्त किया है।

घटना 24 मई 2026 की रात करीब 8:20 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थी अयन पाटले मोहम्मद बाजार गया हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अयन पाटले के सिर पर लोहे के चूड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर उसका भाई अमन पाटले मौके पर पहुंचा, जहां आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। हमले में अमन को गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही थाना तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी घटना के बाद फरार हो चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी निर्मल पासी मध्यप्रदेश के महूरी क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी शिवम पासी को उसके घर से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!