
शशि मिश्रा

ने “पैसा डबल” करने का लालच देकर 18 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी निवेश और जमीन खरीदी-बिक्री में पार्टनरशिप का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी (38) निवासी कटौद थाना नवागढ़, वर्तमान में पामगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करता है। आरोपी ने ग्राम चेउडीह निवासी कार्तिकेश्वर रात्रे को जमीन खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में निवेश करने पर रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया था।
प्रार्थी आर्थिक परेशानी से गुजर रहा था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपने झांसे में ले लिया। फरवरी 2025 से अप्रैल 2025 के बीच प्रार्थी ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 18 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। रकम जुटाने के लिए उसने खेत तक गिरवी रख दिया और परिचितों से भी पैसे उधार लिए थे।
रकम लेने के बाद आरोपी लगातार जमीन दिखाने और शेयर मार्केट में पैसा फंसे होने का बहाना बनाता रहा। न तो निवेश का कोई लाभ मिला और न ही रकम वापस की गई। मामले की शिकायत मिलने पर 20 मई 2026 को थाना पामगढ़ में आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने टीम गठित कर कार्रवाई की। एसडीओपी अकलतरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पामगढ़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पैसा डबल करने, फर्जी निवेश योजनाओं और शेयर मार्केट में त्वरित मुनाफे के झांसे से सावधान रहें तथा किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
