चलती BMW कार की सनरूफ में बैठकर युवती को डांस करना पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन किया जप्त

बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार BMW कार की सनरूफ में बैठकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर BMW कार को जप्त कर वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में BMW कार क्रमांक CG 10 CA 3999 में एक युवती सनरूफ में बैठकर डांस करती दिखाई दे रही थी। वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था, जिससे सड़क पर हादसे की आशंका बनी हुई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद चकरभाठा पुलिस ने वाहन को पकड़कर थाना लाया। पूछताछ में वाहन चालक प्रतीक लूथर (36 वर्ष), निवासी शुभम विहार मंगला बिलासपुर, ने स्वीकार किया कि उसने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है।

पुलिस ने BMW वाहन को जप्त कर चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। पूरे मामले का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि जिस लड़की ने यह हरकत की, उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई । ना ही पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी की और ना ही उसका नाम उजागर किया,  अपराध करने के बावजूद उसे महिला होने का एडवांटेज दिया गया। शायद इसी वजह से भविष्य में भी लड़कियां इस तरह की हरकत करने में पीछे नहीं होगी क्योंकि उन्हें पता है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि बार-बार कहा जाता है कि कानून सबके लिए बराबर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!