पुरुषोत्तम मास में लोहाणा महिला मंडल ने बांटा शीतल आम पन्ना, सेवा भाव से जीता लोगों का दिल

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जब भीषण गर्मी से जन-जीवन प्रभावित है, ऐसे समय में श्री लोहाणा महिला मंडल, बिलासपुर की मातृशक्ति ने सेवा, करुणा और मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

माँ अन्नपूर्णा के स्वरूप में सभी बहनों ने पुराना बस स्टैंड में उपस्थित राहगीरों, श्रमिकों एवं आमजन को शीतल आम पन्ना वितरित कर न केवल उनकी प्यास बुझाई, बल्कि सेवा और सद्भाव का संदेश भी दिया।

नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज की भी आधारशिला है। आज लोहाणा महिला मंडल की बहनों ने यह सिद्ध कर दिया कि जब मातृशक्ति लोककल्याण के लिए आगे बढ़ती है, तब समाज में प्रेम, सेवा और संस्कारों की सुगंध फैल जाती है।

श्री लोहाणा महिला मंडल, बिलासपुर की समस्त बहनों को इस पुनीत सेवा कार्य हेतु हार्दिक साधुवाद एवं अभिनंदन।

“जहाँ सेवा है, वहीं प्रभु का वास है, और जहाँ मातृशक्ति है, वहीं अन्नपूर्णा का निवास है।”
इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
लोहाणा समाज अध्यक्ष: श्री ललित भाई पुजारा
लोहाणा समाज सचिव: श्री पंकज भाई ठक्कर
महिला मंडल अध्यक्ष: श्रीमती भूमिका बेन पोपट
महिला मंडल सचिव: श्रीमती भाविका बेन कक्कड़
महिला मंडल उपाध्यक्ष: श्रीमती कृष्णा बेन चन्द्राणा
तथा
श्रीमती कविता बेन पुजारा, श्रीमती प्रीति बेन बराई, श्रीमती रीता बेन ठक्कर, श्रीमती भारती बेन जोबनपुत्रा, श्रीमती माधवी बेन ठक्कर, श्रीमती तेजल बेन कक्कड़, श्रीमती गायत्री बेन ड्रोन, श्रीमती अमिता बेन ठक्कर, श्री हरुभाई जोबनपुत्रा, , श्री राजू भाई ठक्कर, श्री किशोरभाई कक्कड़, श्री शशिभाई कक्कड़, श्री हार्दिक भाई पोपट, श्री भरतभाई कक्कड़, श्री विनीत भाई कक्कड़,श्री नितेश भाई ड्रोन, श्री दिनेश भाई जोबनपुत्रा, श्री परेश भाई जोबनपुत्रा एवं श्री लोहाणा समाज बिलासपुर के अन्य सम्मानित सदस्यगण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!