

चकरभाटा क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने दूसरी महिला के साथ अफेयर के संदेह में अपने पति का जननांग काटकर अलग कर दिया। घायल पति को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है ।
चकरभाटा क्षेत्र में रहने वाले दोनों पति-पत्नी आपस में अक्सर झगड़ते थे। शुक्रवार रात पति शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया। पत्नी को शक था की उसका किसी और महिला के साथ प्रेम संबंध है । इसी से नाराज पत्नी ने हंसिये से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया । जिससे पति दर्द से बिलबिला उठा। घटना के बाद परिवार के सदस्य घायल पति को उसके कटे अंग के साथ लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे ।
चकरभाटा बस्ती में रहने वाला राजेश कौशिक पेशे से राजमिस्त्री है। उसकी पत्नी द्रोपती बाई के साथ उसकी नहीं बनती । पत्नी को लंबे समय से शक है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ मिलता है। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों झगड़ते थे । शुक्रवार 22 मई को भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पति जब शराब के नशे में घर पहुंचा तो मौका देखकर पत्नी ने रात करीब 1:00 बजे हंसिये से हमला कर प्राइवेट पार्ट काट दिया, और सोचा कि ना रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। घटना के बाद चीखते हुए राजेश घर से बाहर निकल आया। उसके नाबालिग बेटे ने इसकी सूचना अपने बुआ को दी। सारे रिश्तेदार जाग गए, फिर वे उसे लेकर इलाज के लिए सिम्स पहुंचे । फिलहाल घायल राजेश का इलाज सिम्स में चल रहा है। वहीं पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
