
शशि मिश्रा
तखतपुर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, कुसमुली निवासी शनिराम ध्रुव पिता दुजराम ध्रुव उम्र 24 वर्ष ने उसे वैवाहकि झांसा देकर पिछले दो सालों से लगातार शरीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच जब वह गर्भवती हो गई और शादी करने की बात कही, तो शनिराम ने इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी शनिराम ध्रुरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
