सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

शशि मिश्रा

बिलासपुर में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, तखतपुर क्षेत्र के चितावर निवासी शंभूराम सिंगरौल अपने परिवार के साथ मंगला के धूरीपारा में रहते हैं। 21 मई को वे अपनी पत्नी गुलाबा सिंगरौल को लेकर एक छड्डी कार्यक्रम में शामिल होने तखतपुर गए थे।

कार्यक्रम से लौटते समय खम्हरिया के पास उनकी बाइक को दूसरी बाइक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में गुलाबा सिंगरौल गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!