

बिलासपुर। पवित्र पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्री लोहाणा समाज बिलासपुर द्वारा अपने आराध्य संत श्री जालाराम बापा के प्रेरणादायी वचनों को आत्मसात करते हुए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए समाज की ओर से राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल छाछ वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “हर किसी में राम हैं, राम से बढ़कर कुछ नहीं” की भावना के साथ समाज के सदस्यों ने सेवा को ही सच्चा धर्म बताते हुए लोगों को छाछ वितरित की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री ललितभाई पुजारा एवं सचिव श्री पंकजभाई ठक्कर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सेवा कार्य में श्री परागभाई कोटेचा, श्री शशिकांतभाई सचदेव, श्री हरुभाई जोबनपुत्रा, श्री हिमांशुभाई नाथवाणी, श्री मितलभाई ठक्कर, श्री शिवाभाई कानाबार, श्री हार्दिकभाई पोपट, श्री दर्पणभाई, श्री श्रेयांशभाई बराई, श्री राजुभाई ठक्कर, श्री किशोरभाई कक्कड़, श्री शशिभाई, श्री राजेशभाई पोपट, श्री कपिलभाई सचदेव, श्री भरतभाई कक्कड़, श्री मेहुलभाई कक्कड़, श्री रामभाई कक्कड़, श्री श्रीजयभाई ठक्कर सहित समाज के अन्य सदस्य एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

समाज की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
