हरदेव लाल मंदिर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

गायत्री शक्ति पीठ तथा माँ भगवती हरदेव लाल मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 24 मई 2026 को हरदेव लाल मंदिर प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित रहेगा।

शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, स्किन, दांत तथा एचबीए1सी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा।

शिविर में डॉ शुभाशीष महतो, डॉ आलोक सुल्तानिया, डॉ एम.पी. सामल, डॉ गीता विश्वकर्मा, डॉ एस.बी. सिंह तथा डॉ प्रियंका नेताम अपनी सेवाएं देंगे।

आयोजकों ने आमजन से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और इसका लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!