तारबाहर उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी ताकत, 8 बूथों के लिए अलग रणनीति

बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबाहर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। 1 जून को होने वाले मतदान के लिए दोनों दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस जहां इस वार्ड को अपना पारंपरिक गढ़ मानकर रणनीतिक तैयारी कर रही है, वहीं भाजपा सरकार की योजनाओं के सहारे मतदाताओं तक पहुंचने में जुटी है।

कांग्रेस ने चुनाव संचालन के लिए 31 सदस्यीय समिति गठित की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने बताया कि समिति बूथ प्रबंधन, चुनाव संचालन और कार्यकर्ताओं के समन्वय का जिम्मा संभालेगी। वार्ड के सभी 8 बूथों के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार की जा रही है। समिति स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाकर चुनाव अभियान को गति देगी।

समिति में महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पाण्डेय, इंग्रीड मैक्लिउड, रामशरण यादव, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, राजेश पाण्डेय, विजय पाण्डेय, शेख नज्नुरुद्दीन, भरत कश्यप, रविंद्र सिंह, नरेंद्र बोलर, राकेश शर्मा, समीर अहमद, पंकज सिंह, शिबली मिरान खान, तजम्मुल हक, रामा बघेल, सीमा घृतेश, पिंकी बत्रा, शिल्पी तिवारी, स्वर्णा शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, राजकुमार तिवारी, संतोष गर्ग, शेरू असलम, रंजीत सिंह, इब्राहिम खान, अखिलेश गुप्ता, परदेसी राज और चित्रकांत श्रीवास को शामिल किया गया है। शनिवार को प्रचार अभियान में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

वहीं भाजपा प्रत्याशी वी. मधुसूदन राव के समर्थन में महापौर पूजा विधानी ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा भी वार्ड में सक्रिय हो गए हैं। कार्यकर्ता राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत, मोर घर मोर जमीन-मोर मकान योजना और पेंशन योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रचार अभियान के दौरान संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल, प्रकाश यादव, गणेश रजक, श्रीनू राव, संदीप दास, धीरेंद्र केसरवानी, सचिन कारवार, मनीष गुप्ता और पंकज तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!