

बिलासपुर। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित कबाड़ गोदामों और कारोबारियों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान कुल 49 कबाड़ियों की जांच की गई। आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर 40 कबाड़ गोदामों को सील कर दिया गया। पुलिस द्वारा संबंधित कारोबारियों के दस्तावेजों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना मस्तूरी क्षेत्र में कबाड़ से भरी एक वाहन भी जप्त की गई। वहीं 18 कबाड़ियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त तथा बिना वैधानिक दस्तावेज के कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
