रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता डीआरएम कप 2026 का हुआ शानदार आगाज

नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर के तत्वाधान में रेलवे के अंतर विभागीय फ्लडलाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 आयोजित किया जा रहा हैं। यह प्रतियोगिता 22 मई को वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता को लीग एवं नाकआऊट पद्धति में खेला जा रहा हैं।
इस प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल एवं हेड क्वाटर की कुल 37 टीमों ने भाग लिया, जिन्हे विभागीय आधार पर कुल 8 पुल में बाटकर मैंच खिलाया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 83 मैंच खेले जायेंगे। आज खेले गये उद्घाटन मैंच सीनियर डी ई एन (कोर्डिनेशन) एवं एडीईएन (मनिंन्द्रगढ) के मध्य एवं द्वितीय मैंच पीसीपीओ 11 एवं मेडिकल 11 के मध्य खेला गया।


दिनांक 23/05/2025 शनिवार को इस प्रतियोगिता के पांच लीग मैंच खेले जायेंगे।
इस शानदार आयोजन के लिये मैदान में नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी श्री सी नवीन कुमार जी, उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ सिंह जी, सह-सचिव श्री संजय कुमार तिवारी जी, कोषाध्यक्ष श्री बी अनिल कुमार जी, सह-कोषाध्यक्ष श्री श्रीकांत पाढी जी, टुर्नामेंट सचिव श्री दीपक कुमार सुब्बा जी, टुर्नामेंट सह-सचिव श्री दीपक राजा गुरूंग जी, आउटडोर सेक्रेटरी श्री टी सन्मुख राव जी, इनडोर सेक्रेटरी श्री डी मुरलीधर जी, लाइब्रेरी सेक्रेटरी श्री श्रीराम यादव जी उपस्थित रहे।
तथा यह पूरी जानकारी मीडिया प्रभारी श्री हेमंत सिंह परिहार जी द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!