बकरी ईद से ठीक पहले नेवरा में पशुपालक के घर से 13 बकरियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी

शशि मिश्रा

बिलासपुर जिले के गांव में पशुपालक के घर से लाखों की बकरी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने देर रात पशुशाला का ताला तोड़कर 13 नग बकरी-बकरों की चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नेवरा निवासी पशुपालन और खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 मई की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद परिवार सहित सो गए थे। रोज की तरह उन्होंने अपनी 26 बकरियों को कोठा में बंद कर ताला लगा दिया था।

अगली सुबह 18 मई को करीब 5:30 बजे जब वह उठे तो पशुशाला का ताला टूटा हुआ मिला। दरवाजा आधा खुला था। अंदर जाकर देखने पर 13 बकरी-बकरा गायब मिले। चोरी हुए पशुओं में अलग-अलग रंग की बकरियां शामिल हैं।

पीड़ित के मुताबिक चोरी गई बकरियों की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपये है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!