
पुलिस ने आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बुधवार शाम सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा चौक के पास की गई, जहां आरोपी कार में बैठकर मोबाइल और इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में बैठकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (35) निवासी सिंधी कॉलोनी और उर्फ बोली (25) निवासी करबला बताया। तलाशी के दौरान उनके मोबाइल फोन में करोड़ों रुपए के लेन-देन और सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़े वाट्सएप चैट मिले।
आरोपी ‘रियल बुक’ नाम की ऑनलाइन आईडी के जरिए क्रिकेट मैचों पर दांव लगवा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बिलासपुर निवासी रामसुम्मसार दुसेना के माध्यम से जबलपुर निवासी निशा टीकाराम के संपर्क में थे। निशा वाट्सएप के जरिए ‘रियल बुक’ की लिंक भेजती थी और उसी के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, मोबाइल फोन समेत करीब 2.70 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य खाईवाल की तलाश में जुटी हुई है।
