
बिलासपुर के के पास नेशनल हाईवे किनारे पिछले तीन दिनों से खड़े ट्रक के केबिन में गुरुवार को ड्राइवर का सड़ा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान (40) निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीएम 7746 बीते तीन दिनों से हाईवे किनारे एक ही स्थान पर खड़ा था। हाईवे पेट्रोलिंग टीम जब वहां से गुजरी तो लगातार एक ही स्थिति में ट्रक खड़ा देखकर उन्हें संदेह हुआ। टीम के सदस्य जब ट्रक के करीब पहुंचे तो केबिन के भीतर से तेज बदबू आ रही थी।
संदेह होने पर केबिन के अंदर झांककर देखने पर ड्राइवर मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल प्रभारी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की।
जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक मालिक से संपर्क किया, जिसके बाद मृतक की पहचान हुई। केबिन के भीतर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस गर्मी और अत्यधिक शराब सेवन को मौत की संभावित वजह मान रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
