कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग के प्रतिनिधि मंडल ने की शहर विधायक अमर अग्रवाल से सौजन्य भेंट

यूनुस मेमन

कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग के संभागीय चुनाव के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक, पूर्व संभागीय अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मलकर जी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री बिलासपुर विधायक माननीय अमर अग्रवाल जी से आज उनके निज निवास राजेंद्र नगर बिलासपुर में सौजन्य भेट कर पुष्प गुच्छ एवं संत शिरोमणि गाडगे महराज जी का तेल चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किये। साथ ही संत गाडगे भवन जरा भाटा बिलासपुर के मरम्मत कराकर माननीय अमर अग्रवाल जी के निधि से निर्मित द्वितीय मंजिल का लोकार्पण करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में संभागीय महासचिव सखाराम निर्मलकर कोषाध्यक्ष हरिशंकर उजागर पूर्व संभागीय अध्यक्ष रामेश्वर निर्मलकर अमृत निर्मलकर, महेश कर्ष, , डॉक्टर उग्रसेन कन्नौजे डॉ प्रदीप निर्णेजक, नगर अध्यक्ष विजय रजक, सचिन जगदीश निर्मलकर, ज्ञान सिंह निर्मलकर, पित्रेश उजागर, हरिचरण सिहानी, संतोष निर्मलकर, शिव निर्मलकर, राजेंद्र निर्मलकर, विजय निर्मलकर, कुलदीप रजक, जय निर्णेजक, लल्ला कन्नौजे, मोहन निर्णेजक,पवन रजक विक्रम रजक शत्रुघ्न निर्मलकर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!