सकरी क्षेत्र में एक्टिवा सवार लुटेरों ने की मोबाइल की लूटपाट

शशि मिश्रा

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी गोपी कुमार धीवर, निवासी ग्राम लोखण्डी ओवरब्रिज के पास, थाना सकरी ने पुलिस को बताया कि वह सीएमएस वाहन सेवा में कार्यरत है, जहां बैंक से एटीएम में नकदी जमा करने का काम किया जाता है। बुधवार 20 मई 2026 की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 10 AQ 8339 से घर से मंगला स्थित वंदना हॉस्पिटल के पीछे सीएमएस कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान लोखण्डी ओवरब्रिज के पास पीछे से एक्टिवा सवार दो युवक पहुंचे और उसकी बाइक के सामने वाहन अड़ा दिया। इसके बाद एक्टिवा में पीछे बैठे युवक ने तेजी से उसके पास पहुंचकर जेब में रखा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन झपट लिया। मोबाइल की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!