


नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर परिसर में सभागार का पुनर्निर्माण के उपरान्त नये कलेवर एवं साजसज्जा के साथ रेल कर्मचारियो एवं उनके परिवार को समर्पित किया गया आज के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे उपस्थित हुए जिनके द्वारा मंच का पर्दा बटन दबाकर किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में अपर मंडल रेल प्रबंधक के श्रीनिवास, उप महाप्रबंधक समीरकांत माथुर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमन मिश्रा, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी ए प्रकाश एवं सहायक कार्मिक अधिकारी भास्कर गुहा भी उपस्थित थे विधिवत उदघाटन के उपरान्त एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नवीनीकृत मंच पर आयोजित किये गये


जिसमें नन्ही कलाकार आफ़रीन परवीन के द्वारा राम भजन कैसियो के माध्यम प्रस्तुत किया गया इसके उपरान्त कु आवंतिका राव के द्वारा सेक्सोफोन के द्वारा सत्यम शिवम सुन्दरम का भजन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात अर्पिता दत्ता के द्वारा मंच पर एडवांस योगा का प्रदर्शन किया गया उल्लेखनीय बात ये कि अर्पिता वर्ष 2026 के लिये कर्तव्य पथ पर आयोजित सांस्कृतिक परेड में अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया गया योगा के उपरान्त उभरती हुई नृत्यांगना दानिया एवं साथी के द्वारा क्रमशः शिव स्तुति एवं स्लोकांजलि का प्रदर्शन भरतनाट्यम् नृत्य के माध्यम से किया गया इसके बाद मार्शल आर्ट्स के कैडेटों के द्वारा सेल्फ डिफेन्स एवं अन्य सुरक्षा विधियों का प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा सभागार की सुविधाओं पर खुशी जाहिर की और कहा की आने वाले समय में यह सभागार बिलासपुर का श्रेष्ठ बने इसका हमे प्रयास करना होगा अंत में सभी अतिथियों को डॉ अंशुमन मिश्रा के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही सी नवीन कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ आज का उदघाटन समारोह सम्पन्न हुआ


