सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार… अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस,

शशि मिश्रा

बिलासपुर – थाना क्षेत्र सिरगिट्टी के यदुनंदन नगर स्थित श्याम परिसर में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भुनेश्वर दुबे, जो ड्रायवरी का काम करते हैं, अपने परिवार के साथ यदुनंदन नगर श्याम परिसर में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास गोपाल सिंह ठाकुर के मकान में किराये से रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 मई 2026 को उनकी सास मंदाकनी दुबे की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वे अपनी पत्नी नेहा दुबे के साथ मकान में ताला लगाकर राजीम चले गए थे। इसी बीच 19 मई की शाम करीब 5:30 बजे मोहल्ले में रहने वाले उनके मित्र ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और चोरी होने की आशंका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!