बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई… 2पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त

शशि

बिलासपुर – जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफप्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 पोकलेन मशीन, 1 जेसीबी मशीन और 20 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। खनिज विभाग के अनुसार ग्राम महमंद में जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहन पकड़े गए। इनमें से एक वाहन को जांच चौकी लावर लाया गया, जबकि दूसरे वाहन का चालक वाहन सड़क पर छोड़कर चाबी लेकर फरार हो गया। वाहन मालिक को सूचना देने के बावजूद उसके उपस्थित नहीं होने पर संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ थाना तोरवा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग ने 7 मई से 20 मई 2026 तक चकरभाठा, बोदरी, सकरी, बेलगहना, रतनखंडी, करहीकछार, सलका, पोड़ी, महमंद, लालखदान,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!