
शशि मिश्रा

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अकेले बैठी दो नाबालिगों को पूछताछ करने के बाद आरपीएफ की टीम ने चाइल्ड लाइन के सुपर्द कर दिया है। बुधवार की शाम उपनिरीक्षक मनोज कुमार और मेरी सहेली ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षक काजल पटेल, चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर निशा रत्नाकर ने प्लेटफार्म में पेट्रोलिंग के दौरान 2-3 में दो नाबालिग बालिकाओं को लावारिस हालत में बैठे हुए देखा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह बिना परिजन को बताए घर से भागकर आ गई हैं और अपने रिश्तेदार के घर जा रही हैं। मामला संदिग्ध होने के कारण आरपीएफ की टीम ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को देखरेख और संरक्षण के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है।
