
शशि मिश्रा
बिलासपुर। चार मकानों में धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया है। पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, यदुनंदन नगर श्याम परिसर निवासी भुनेश्वर दुबे पिता हरदेव दुबे 13 मई को मकान के दरवाजे में ताला लगाकर सास की तबियत खराब होने पर ससुराल राजिम चले गए थे। 19 मई को पड़ोस में रहने वाले उनके दोस्त रिखी ठाकुर ने उन्हें फोन में सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। वे राजीम से वापस अपने घर आए तो ताला टूटा मिला। आलमारी खुली हुई थी, उसमें रखा सोने का झूमका एक जोड़ी, सोने की चेन, अंगूठी तीन नग, सोने की बिंदिया, बाली एक जोड़ी, पायल, करधन चोरी हो गई थी और रोशनदान भी टूटा हुआ था। दूसरी घटना में सीपत खम्हरिया निवासी प्रिंस खरे पिता सहदेव प्रसाद खरे 18 मई को घर के दरवाजे में ताला
लगाकर कोरबा मुढहाली चले गए थे। 19 मई को वे परिवार के साथ वापस आए तो ताला टूटा मिला। आलमारी से सोने की माला, टाप्स, अंगूठी, लाकेट, नथनी, फुल्ली, चांदी की चेन, कमरबंद, बाजूबंद, चाबी छल्ला, बिछिया व नकद रकम की चोरी हो गई थी। तीसरी घटना में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदूदण्ड चांदनी चौक निवासी राज चंद्रा पिता मनोज चंद्रा मुंगेली नाका में मोमोज दुकान चलाते हैं। 19 मई की सुबह वे अपने अपना मोबाइल तकिए के नीचे रखकर सो गए थे। सुबह 10 बजे वे सोकर उठे तो 30 हजार का मोबाइल चोरी हो गई थी। चौथी घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा मन्नू चौक निवासी काजल कुर्रे पति तुशेन कुर्रे 19 मई की सुबह 8 बजे रूम में सोई थी। दोपहर 12 बजे सोकर उठी तो उनका टेबलेट, मोबाइल, साउंड बाक्स चोरी हो गई थी। पुलिस चारों मामले में अपराध कायम कर लिया है। पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
