

बिलासपुर। रामकृष्ण मिशन कोनी में 4 मई से 18 मई तक आयोजित समर कैंप का समापन समारोह रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। समर कैंप में बच्चों को खेल, योग, सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समर कैंप के दौरान बच्चों को वॉलीबॉल, स्केटिंग, बैडमिंटन, खो-खो, योग, वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन, क्राफ्ट, बिना आग के भोजन बनाना, नृत्य और नैतिक शिक्षा जैसी गतिविधियां सिखाई गईं। बच्चों ने सीखी हुई विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोनी स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक, प्रोफेसर एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. बी.पी. सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सेवाव्रतानंद जी महाराज, देवेंद्र महाराज और सतीश कुमार द्विवेदी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
समर कैंप को सफल बनाने में शिक्षकों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वयंसेवी संगठन आनंद संघ की जयश्री सरकार, सारदा शर्मा, चंदना मित्र, सपना जाना, तृष्णा चटर्जी, मिताली सिंह, संजय सिंह, कोमल सर, हेमंत सर सहित सभी स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

समापन समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
