

भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे दिन संगठनात्मक ढांचे के विकास को और सुदृढ़ बनाने के साथ साथ नवाचार की पद्धतियों को अमल में लाने की रणनीति पर जोर दिया गया साथ ही कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई भाजपा जिला ग्रामीण द्वारा आयोजित प्रशिक्षण महाभियान में अपनी सरकारों के गरीब कल्याण योजना के क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका एवं नए तकनीकों के इस्तेमाल के माध्यम से पार्टी के संदेश को जन सामान्य तक सुलभ बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के संकलपों के साथ वर्ग का समापन किया गया।

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में विषय विषज्ञयों द्वारा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने एवं बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने की के सुझाव दिए गए इस दौरान प्रशिक्षर्थियों को पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान एकात्ममानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठा के सिद्धांतो से अवगत कराया गया पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता अपने प्रदेश के भौगोलिक व सांस्कृतिक विरासतों एवं धरोहरों को पहचाने इस लिहाज से उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत सामाजिक एवं धार्मिक परम्पराओं,ऐतिहासिक मंदिरों,प्राचीन राजवंश सहित छत्तीसगढ़ के विभूतियों से परिचय कराया गया कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के वैचारिक श्रोत से संबद्ध संस्थाओं की भूमिका संघ की स्थापना से लेकर विभिन्न अनुसांगिक संगठनों एवं कार्यपद्धति की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई।

वर्ग के द्वितीय दिवस पवन साय जी प्रदेश महामंत्री संगठन विधायक सुशांत शुक्ला राजा पाण्डेय रजनीश कुमार सिंह जगदीश रामु रोहरा महापौर धमतरी पंकज श्रीवास्तव संभाग प्रभारी आई टी सेल रंजना साहू प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यशवंत जैन प्रदेश महामंत्री भाजपा के मार्गदर्शन प्राप्त हुए इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल महामंत्री यश मनहर जनक देवांगन लवकुश कश्यप शंकर दयाल शुक्ला द्वारिकेश पाण्डेय उमेश गौरहा विजयधर दीवान राज्यवर्धन कौशिक दिलेन्द्र कौशिल डॉ रजनीश पाण्डेय अवधेश अग्रवाल तिलक राम साहू विक्रम सिंह तिरिथ राम यादव राजेश कश्यप शैल भोई नागेशवरी साहू प्रणव शर्मा समदरिया राजकुमार साहू कुंती मेहर शिला ध्रुव ऋषभ चतुर्वेदी घनश्याम रात्रे अंकिता शुक्ला ब्रजेन्द्र शुक्ला अनिल पाण्डेय गायत्री साहू महराज सिंह नायक राजेन्द्र अग्रवाल मनीष कौशिक मोनू रतनाकर श्रीवास मनीदास मानिकपुरी पवन कश्यप बजरंग जायसवाल बबलू कश्यप राजू सिंह भोजेश रजक रवि बरगाह दीपक शर्मा विवेक त्रिपाठी रणजीत सिंह ए सुशीला राव बबिता ताम्रकार सुनीता साहू आणिमा तिवारी हरिकेश गुप्ता रीना झा शैलू गोरख लक्ष्मी सिन्हा रोहणी बैसवाड़े सतीश पाटनवर सीता ठाकुर कमल पटेल त्रिदेव रजक गंगा साहू भरत कश्यप योगेश्वर दुबे राम निवास साहू आशीष बाकरे सहित प्रशिक्षार्थी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

भारत प्राचीन गौरव के साथ समृद्ध राष्ट्र बने यही भाजपा का लक्ष्य:पवन साय
भारतीय जनता पार्टी की अपनी एक समृद्ध परम्परा के साथ अपना संविधान एक परिपक्व विचार और अपनी दृष्टिकोण है जो हमें देश के दूसरे दलों से पृथक बनाती है पार्टी का लक्ष्य भारत को अपने प्राचीन गौरव के साथ प्रगतिशील समृद्ध राष्ट्र बनाना है जो अपने मानदण्डों के साथ विश्व शांति का संदेश लिए प्रभुत्व संम्पन्न गणराज्य बन कर सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व कर सके जिला ग्रामीण भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन श्री पवन साय जी ने प्रशिक्षआर्थियों के बिच अपने विचार साझा किये उन्होंने कार्य पद्धति,पंच परिवर्तन, औऱ पंच निष्ठाओ कि व्यख्या करते हुए कहा कि हमारे संगठन का एक निश्चित लक्ष्य है जिसके प्राप्ति के लिए संगठन का सुचारु रूप से संचालन एवं अनुशासन बनाये रखने के लिए सफल कार्यपद्धति को आत्मसात करना होता है
