बिलासपुर संभाग में धुरी समाज का महासम्मेलन संपन्न, सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख की घोषणा


बिलासपुर। विगत दिनों मां मनका दाई मंदिर परिसर, वार्ड क्रमांक 43 बूटापारा (देवरीखुर्द) में धुरी समाज, बिलासपुर संभाग का भव्य महासम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता, शिक्षा, विकास और भविष्य की दिशा को लेकर व्यापक चर्चा की गई।


सम्मेलन के दौरान समाजजनों से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज की उन्नति की कामना की गई। इस अवसर पर बिलासपुर के सांसद Tokhan Sahu मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा की, जिस पर उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में मस्तूरी विधानसभा के पूर्व विधायक Dr. Krishna Murty Bandhi, महापौर Puja Vidhani, पार्षद Laxmi Yadav, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिज्जू राव, मंडल महामंत्री देवरीखुर्द जितेंद्र राय, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राजा वर्मा, जिला सह-संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ सतीश मिश्रा, जिला सह-संयोजक सोशल मीडिया अनिष सैनिक, जिला ग्रामीण कार्यसमिति सदस्य विमलेश राव, जिला महिला मोर्चा मंत्री रिता सिंह तथा माधव सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


धुरी समाज के संभागीय सम्मेलन में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इनमें संरक्षण शिवा धुरी, लक्ष्मी प्रसाद धुरी, डॉ. शिव कुमार धुरी, अध्यक्ष परदेशी राम धुरी, उपाध्यक्ष सुखनंदन धुरी, सचिव नंद कुमार धुरी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार धुरी, सह-सचिव माखनलाल धुरी, मुकेश कुमार धुरी, विश्वनाथ धुरी, बैहुरिक धुरी, मालाराम धुरी, जमुना प्रसाद धुरी, सरिता धुरी, दुर्गा धुरी, गिरजा धुरी, बैसाखा धुरी, विमला धुरी, सुधा राम धुरी, गोवर्धन धुरी, सेवाक राम धुरु, कुमार धुरी और श्याम जी धुरी शामिल रहे।


सम्मेलन में धुरी समाज के लगभग 48 गांवों और ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप अत्यंत भव्य और प्रभावशाली बन गया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रसार, युवाओं को आगे बढ़ाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता और विकास के संकल्प के साथ हुआ, जहां सभी ने मिलकर समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!