

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा अशोकनगर क्षेत्र में एक विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अशोकनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान परिसर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में मजदूर भाई-बहनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें श्रीफल एवं गमछा भेंट किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया गया, जिससे आयोजन में आत्मीयता और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों ने मजदूरों के योगदान को समाज और विकास की आधारशिला बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी सहसंयोजक एवं बिलासपुर संभाग सहप्रभारी पल्लवधर जी उपस्थित रहे। उनके साथ संयोजक बिलासपुर ग्रामीण थानूराम साहू, सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव तथा अध्यक्ष एल.आर. साहू ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में गणेश साहू, सुरेश पटेल, सुजीत कुमार यादव, विवेक पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय, मोनू शर्मा, प्रार्थ चक्रवर्ती एवं शिवभोला कश्यप सहित प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
सम्मानित किए गए श्रमिकों में मंगल साहू, कृपा राम साहू, रामकुमार साहू, मनीष यादव, आशाराम पटेल, जगलाल भाई, कौशल पटेल, केदार यादव, सूरज साहू, गोपाल साहू, संतोष धूव, लक्ष साहू, विपिन भाई और राजाराम केंवत शामिल रहे। वहीं महिला श्रमिकों में लता गंधर्व, गीता साहू, ज्वाला यादव, सुनीता पटेल, संतोषी गंधर्व, मालती बाई, यशोदा साहू और गोमती बरेट को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर श्रमिकों ने भी सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं।
